Google Analytics Meta Pixel
श्रीराम ने रोमांटिक पोस्ट शेयर कर पत्नी माधुरी दीक्षित को विश किया बर्थडे

श्रीराम ने रोमांटिक पोस्ट शेयर कर पत्नी माधुरी दीक्षित को विश किया बर्थडे

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित आज अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस, फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। इस बीच माधुरी के पति श्रीराम नेने ने भी एक प्यार भरा पोस्ट शेयर कर पत्नी को बर्थडे विश किया है।

दुनिया की सबसे सुंदर महिला को जन्मदिन की शुभकामनाएं
डॉ श्रीराम नेने ने पत्नी माधुरी के साथ की एक फोटो शेयर कर लिखा, “दुनिया की सबसे सुंदर महिला, मेरी पत्नी, मेरी सोलमेट और मेरी सबसे अच्छी दोस्त को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और सबसे बेस्ट चीजें ही डिजर्व करती हो। मैं तुमको इस बर्थडे की बधाई दे रहा हूं और उम्मदी करता हूं कि आने वाले साल बेहतरीन हो और हम साथ हों। हैप्पी बर्थडे सोलमेट।” उनके इस पोस्ट पर कई फैंस ने भी ‘धक धक गर्ल’ को बधाइयां दी हैं।

साल 1999 में हुई थी श्रीराम-माधुरी की शादी
बता दें कि श्रीराम पेशे पेशे से कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलेस में एक कार्डियोवैस्कुलर सर्जन हैं। माधुरी दीक्षित ने एक बार बताया था कि उनके पति को बॉलीवुड के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। श्रीराम और माधुरी दोनों की 17 अक्टूबर 1999 को कैलिफोर्निया में शादी हुई थी। और मुंबई में रिसेप्शन हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *