Google Analytics Meta Pixel
सुनील जाखड़ ने छोड़ी कांग्रेस:पूर्व पंजाब प्रधान बोले- चापलूसों से घिरा कांग्रेस नेतृत्व,

सुनील जाखड़ ने छोड़ी कांग्रेस:पूर्व पंजाब प्रधान बोले- चापलूसों से घिरा कांग्रेस नेतृत्व,

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने कांग्रेस छोड़ दी है। शनिवार को फेसबुक लाइव के दौरान जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व चापलूसों से घिरा हुआ है। इसकी वजह से कांग्रेस का नुकसान हो रहा है। उन्होंने सोनिया गांधी को कहा कि वह पूरे देश में राजनीति करें, लेकिन पंजाब को बख्श दें। जाखड़ ने कहा कि आतंकवाद के दौर में और 1984 में जब AK-47 भी पंजाब में धर्म और जात-पात का भेदभाव न कर सकी, उसे कांग्रेस नेता अंबिका सोनी ने चुनाव के वक्त कर दिया।

जाखड़ ने कहा कि आज मुझे उदयपुर में कांग्रेस की हालत देख तरस आ रहा है। कितने नेता चीयरलीडर्स और कितने कड़वी और सच्ची बात कहेंगे? जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस का चिंतन शिविर सिर्फ एक फॉर्मेलिटी से ज्यादा नहीं।

चिंता होती तो UP की हार का विश्लेषण करते
जाखड़ ने कहा कि अगर वाकई चिंता होती तो कांग्रेस उत्तर प्रदेश में हार के लिए कमेटी बनाती। इसका कारण खोजती कि कैसे 403 में से 300 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार को 2 हजार वोट भी नहीं मिले। इससे ज्यादा वोट तो पंचायत के उम्मीदवार को ही मिल जाते हैं। उन्होंने कहा कि इसका जिम्मेदार उम्मीदवार नहीं बल्कि शीर्ष नेता और पार्टी नेतृत्व है, जिसने कांग्रेस की यह दुर्दशा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *