Google Analytics Meta Pixel
अब देश के बाहर नहीं जाएगा गेंहू:भारत ने गेहूं के एक्सपोर्ट पर तुरंत प्रभाव से लगाई रोक

अब देश के बाहर नहीं जाएगा गेंहू:भारत ने गेहूं के एक्सपोर्ट पर तुरंत प्रभाव से लगाई रोक

गेहूं के बढ़ते दामों को देखते हुए भारत ने इसके एक्सपोर्ट (निर्यात) पर तुरंत प्रभाव से बैन लगा दिया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, भारत ने बढ़ती घरेलू कीमतों को नियंत्रित करने के उपायों के तहत गेहूं के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है।

हालांकि, इसमें यह भी कहा गया है कि भारत सरकार द्वारा किसी दूसरे देश की खाद्य जरूरत के लिए निर्यात की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा वो गेहूं निर्यात किए जा सकेगा जिनके ICLC जारी हैं, या शिपमेंट के लिए तैयार हैं।

33 रुपए प्रति किलो के पार हुआ आटा
लगातार महंगे हो रहे गेंहू के चलते खुदरा बाजार में आटा महंगा होता जा रहा है। खुदरा बाजार में आटा का औसतन दाम करीब 33.14 रुपए प्रति किलो पर जा पहुंचा है। बीते एक सालों में आटा करीब 13% महंगा हो चुका है। बीते साल 13 मई को आटा 29.40 रुपए प्रति किलो में मिल रहा था।

गेंहू के उत्पादन में गिरावट का अनुमान
गेंहू की कीमतों में आने वाले दिनों में और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। 2021-22 के रबी सीजन में गेंहू का उत्पादन घटने का अनुमान है। सरकार ने खुद उत्पादन के अनुमान को घटा दिया है। इस वर्ष गर्मी के मौसम के जल्दी आने के चलते सरकार ने 111.32 मिलियन टन से उत्पादन के अनुमान को घटाकर 105 मिलियन टन (10.50 करोड़ टन) कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *