Google Analytics Meta Pixel
जुमे की नमाज के बाद दो पक्षों ने नारेबाजी कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया

जुमे की नमाज के बाद दो पक्षों ने नारेबाजी कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया

वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर में आज 4 बजे से कोर्ट कमिश्नर अनिल कुमार मिश्र सर्वेक्षण करेंगे। सर्वेक्षण टीम में पक्ष और विपक्ष के कुल 36 लोग शामिल हैं। इनमें से 18 लोग चौक थाने पहुंच चुके हैं। इससे पहले ज्ञानवापी मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस को उन्हें संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

नमाज बाद कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। नमाज पढ़ने के बाद नारेबाजी की गई। फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम हैं। पुलिस और मुस्लिम समाज के संभ्रांत लोगों ने शरारती तत्वों को दूर भगाया है।

10 मई को अदालत में पेश होगी रिपोर्ट
वाराणसी कोर्ट के आदेश पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम-ज्ञानवापी स्थित शृंगार गौरी और अन्य देव विग्रहों की वीडियोग्राफी और सर्वे का काम हो रहा है। वीडियोग्राफी-फोटोग्राफी और सर्वे से संबंधित साक्ष्य को सुरक्षित स्थान पर पुलिस कमिश्नर रखवाएंगे।

सर्वे से संबंधित रिपोर्ट 10 मई को अदालत में पेश की जाएगी। वहीं, इस सर्वे को लेकर वाराणसी कमिश्नरेट और वाराणसी ग्रामीण के सभी थानों की फोर्स के साथ ही लोकल इंटेलिजेंस यूनिट को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *