टी-20 क्रिकेट को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और लंबे-लंबे छक्कों के लिए जाना जाता है। IPL 2022 में भी खूब छक्के लग रहे हैं, लेकिन हैरानी की बात ये है कि इस सीजन में पॉइंटस टेबल में नंबर-1 टीम गुजरात ने सबसे कम सिक्स लगाए हैं। वहीं, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस मामले में सातवें और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु छठे स्थान पर आती है।
गुजरात टाइटन्स
IPL 2022 में पॉइंटस टेबल में नंबर 1 टीम गुजरात ने इस सीजन में सबसे कम छक्के लगाए हैं। गुजरात के बल्लेबाजों के बल्ले से इस सीजन में सिर्फ 51 छक्के निकले हैं।
टीम के लिए डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा 12 सिक्स लगाए हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद
इस सीजन में शुरुआती मैच हारने के बाद हैदराबाद कमाल की फॉर्म में वापस आई है। 9 मैचों में टीम को 5 में जीत और 4 मुकाबलों में हार मिली है। वहीं, टीम ने इस सीजन में 62 छक्के लगाए हैं।
सबसे ज्यादा सिक्स राहुल त्रिपाठी के बल्ले से आए हैं। राहुल ने अब तक 9 मैच खेले हैं और 13 जोरदार छक्के लगाए हैं।