दो घंटे में ही 16.2 करोड़ शेयरों में से 4 करोड़ से ज्यादा पर बिडिंग

दो घंटे में ही 16.2 करोड़ शेयरों में से 4 करोड़ से ज्यादा पर बिडिंग

LIC IPO को आज यानी बुधवार को खुलते ही बंपर ओपनिंग मिली है। देश का अब तक का सबसे बड़ा IPO सुबह 10 बजे सब्सक्रिप्शन के लिए खुला और यह महज दो घंटे में ही 30% सब्सक्राइब हो गया। इसमें पॉलिसी होल्डर्स के लिए रिजर्व किया गया (कुल शेसर्य का 10%) हिस्सा पूरा सब्सक्राइब हो चुका है।

इसमें 16,20,78,067 शेयर बिक्री के लिए रखे गए हैं और अब तक 4 करोड़ से ज्यादा शेयर्स के लिए बोली मिल चुकी है। कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्से में से 51% और रिटेल निवेशकों का 33% हिस्सा सब्सक्राइब हो चुका है। इसमें 9 मई तक पैसा लगाने का मौका मिलेगा।

कंपनी के शेयर IPO के बंद होने के एक सप्ताह बाद 17 मई को शेयर बाजारों में लिस्टेड होंगे। केंद्र सरकार को LIC के IPO से 21,000 करोड़ रुपए जुटने की उम्मीद है। IPO के तहत सरकार कंपनी में अपने 22.13 करोड़ शेयरों की बिक्री कर रही है और इसके लिए मूल्य दायरा 902 से 949 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है।

IPO में पैसा लगाने के लिए डीमैट खाता होना जरूरी
सेबी नियमों के मुताबिक किसी भी कंपनी के इक्विटी शेयर केवल डीमैट रूप में ही जारी होते हैं। इसलिए कोई भी, चाहे पॉलिसी होल्डर्स हो या रिटेल निवेशक, उसके पास एक डीमैट खाता होना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *