Google Analytics Meta Pixel
बांकुड़ा-विष्णुपुर में जिलाध्यक्ष के खिलाफ विद्रोह

बांकुड़ा-विष्णुपुर में जिलाध्यक्ष के खिलाफ विद्रोह

अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे से पहले भाजपा में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आने लगी है। उत्तर 24 परगना के बारासात में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 15 नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं बांकुड़ा में भी जिलाध्यक्ष के खिलाफ स्थानीय नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। बंगाल में पिछले साल मई में चुनावी परिणाम आने के बाद से ही पार्टी के भीतर भगदड़ मची हुई है।

न्यूज चैनल एबीपी आनंदा की रिपोर्ट के मुताबिक बारासात में 15 नेताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष तापस मित्रा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया है। नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सुकांतो मजूमदार को लेटर लिखकर कहा है कि जिलाध्यक्ष तृणमूल नेताओं के साथ मिलकर भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं।

बांकुड़ा और विष्णुपुर में भी बगावत
बारासात के अलावा बांकुड़ा और विष्णुपुर में भी पार्टी के भीतर विद्रोह का सुर तेज हो गया है। भाजपा पंचायत सदस्य गौतम महतो ने बांकुड़ा जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि भांग का सेवन करने वाले व्यक्ति को पार्टी जिलाध्यक्ष बनाती है। वहीं विष्णुपुर में भी संगठन के नेताओं ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ हल्ला बोल दिया है।

एक साल में 7 विधायकों ने पार्टी छोड़ी
बंगाल चुनाव का रिजल्ट मई 2021 में आया था, जिसके बाद से अब तक 7 विधायक भाजपा छोड़ चुके हैं। इसमें कद्दावर नेता मुकुल रॉय भी शामिल हैं। इसके अलावा राजीब बनर्जी, बाबुल सुप्रियो जैसे दिग्गज नेता भी पार्टी छोड़ चुके हैं। बंगाल चुनाव में भाजपा ने 77 सीटों पर जीत हासिल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *