Google Analytics Meta Pixel
जापान में हादसा:26 लोगों को सैर कराने निकली टूर बोट लापता

जापान में हादसा:26 लोगों को सैर कराने निकली टूर बोट लापता

जापान में शनिवार को एक टूर बोट लापता हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7 घंटे चले बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी इस बोट का पता नहीं लगाया जा सका है। माना जा रहा है कि बोट डूब चुकी है और इसमें सवार किसी भी व्यक्ति के बचने की उम्मीद नहीं है। घटना पश्चिमी किनारे शिर्तेको और उत्तरी किनारे होकाइदो के समुद्र में हुई। बोट में ज्यादातर विदेशी टूरिस्ट थे।

अब किसी के बचने की उम्मीद नहीं
न्यूज एजेंसी एपी ने जापान कोस्ट गार्ड के हवाले से कहा- घटना शनिवार सुबह करीब 9 बजे की है। पश्चिमी किनारे शिर्तेको और उत्तरी किनारे होकाइदो के बीच एक टूरिस्ट बोट ट्रैवल कर रही थी। इसमें ज्यादातर विदेशी लोग सवार थे। कोस्ट गार्ड ने इस यात्रा को मंजूरी दी थी। अचानक इस बोट का संपर्क कंट्रोल रूम से टूट गया। कोस्ट गार्ड और इमरजेंसी रेस्क्यू टीम को घटनास्थल की तरफ रवाना किया गया, लेकिन उन्हें कोई सुराग नहीं मिला। माना जा रहा है कि बोट डूब चुकी है और किसी के बचने की उम्मीद नहीं है।

बड़ा अमला भी नहीं खोज पाया
कोस्ट गार्ड ने लापता बोट की खोज के लिए चार पेट्रोल बोट्स, एक शिप और चार हेलिकॉप्टर्स का इस्तेमाल किया। सात घंटे तक ऑपरेशन जारी रहा, लेकिन बोट का कुछ पता नहीं। इस बोट में दो बच्चे भी मौजूद थे। कुछ खबरों में कहा गया है कि बोट जिस वक्त लापता हुई, उस वक्त मौसम काफी खराब था और तेज हवा के साथ लहरें काफी ऊंची उठ रहीं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *