Google Analytics Meta Pixel
PM संग्रहालय उद्धाटन:पीएम मोदी ने म्यूजियम का उद्धाटन किया

PM संग्रहालय उद्धाटन:पीएम मोदी ने म्यूजियम का उद्धाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती पर प्राइम मिनिस्टर म्यूजियम का उद्घाटन किया। पीएम के साथ इस मौके पर संग्रहालय के अधिकारी मौजूद रहे। तीन मूर्ति भवन पहुंचे पीएम ने इस दौरान म्यूजियम का टिकट भी खरीदा।

नेहरू म्यूजियम को अब नए सिरे से विकसित कर यहां देश के सभी प्रधानमंत्रियों से जुड़ी यादों और उनके योगदानों और उनकी कहानियों को दिखाया गया है। दिल्ली में नेहरू स्मारक और लाइब्रेरी परिसर में यह म्यूजियम बनाया गया है।

2018 में हुई शुरूआत
करीब 271 करोड़ रुपये की लागत से बने इस म्यूजियम में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक सभी प्रधानमंत्रियों के जीवन दर्शन को विस्तार से संग्रहित किया गया है। केंद्र सरकार ने इसे 2018 में मंजूरी दी थी। चार साल के भीतर ये बनकर तैयार हो गया।

ये संग्रहालय नेहरू म्यूजियम में करीब 10 हजार वर्ग मीटर की जमीन पर बना है। भारत के संविधान को भी प्रधानमंत्री संग्रहालय में जगह दी गई है। ये संग्रहालय आजादी के बाद भारत की कहानी को अपने प्रधानमंत्रियों के जीवन और योगदान के जरिये बताएगा। इसमें भविष्य के सभी प्रधानमंत्रियों के लिए भी पर्याप्त जगह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *