Google Analytics Meta Pixel
कश्मीर में आतंक के खिलाफ मेगा ऑपरेशन:अनंतनाग में लश्कर का बड़ा कमांडर निसार ढेर

कश्मीर में आतंक के खिलाफ मेगा ऑपरेशन:अनंतनाग में लश्कर का बड़ा कमांडर निसार ढेर

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का मेगा ऑपरेशन जारी है। यहां अनंतनाग में हुए एक एनकाउंटर में उत्तरी कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर रहा निसार डार मारा गया है। वहीं, कुलगाम में भी लश्कर का एक स्थानीय आतंकी मारा गया है। सुरक्षाबलों के ऑपरेशन के दौरान साउथ कश्मीर के कई इलाकों में इंटरनेट बैन कर दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि अनंतनाग के सिरहामा में कई आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। वहां सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अनंतनाग में लश्कर का एक आतंकी और कुलगाम में जैश-ए-मोहम्मद के कुछ आतंकी छिपे हुए हैं।

मिलिट्री और पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार तड़के मिलिट्री और पुलिस ने दोनों ही जगह जॉइंट ऑपरेशन शुरू किए थे। इन जगहों पर कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इंटेलिजेंस सूत्रों के मुताबिक, कुलगाम में 2 से 4 और अनंतनाग में करीब 4 आतंकी मौजूद हैं, जिनके साथ एनकाउंटर शनिवार सुबह तक जारी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *