Google Analytics Meta Pixel
Tata Neu ऐप लॉन्च:सुपर ऐप में ग्रॉसरी से लेकर फ्लाइट और होटल बुकिंग की सुविधा

Tata Neu ऐप लॉन्च:सुपर ऐप में ग्रॉसरी से लेकर फ्लाइट और होटल बुकिंग की सुविधा

टाटा ग्रुप ने आज यानी 7 अप्रैल को अपने मोस्ट अवेटेड सुपर ऐप न्यू (Neu) को लॉन्च कर दिया। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग इसे डाउनलोड कर चुके हैं। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि प्लेटफॉर्म का मकसद इंडियन कंज्यूमर्स के जीवन को सरल और आसान बनाना है।

सारे ब्रांड्स मिलेंगे एक ही ऐप में
चंद्रशेखरन ने कहा, ‘टाटा न्यू एक एक्साइटिंग प्लेटफॉर्म है जो हमारे सभी ब्रांड्स को एक पावरफुल ऐप में एक जगह लाता है। यह टाटा के वंडरफुल वर्ल्ड को डिस्कवर करने का एक बिल्कुल नया तरीका है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे कई भरोसेमंद और पसंदीदा ब्रांड एयर एशिया, बिगबास्केट, क्रोमा, आईएचसीएल, क्यूमिन, स्टारबक्स, टाटा 1 एमजी, टाटा क्लिक, टाटा प्ले, वेस्टसाइड को इस प्लेटफॉर्म पर देखकर मुझे गर्व हो रहा है। विस्तारा, एअर इंडिया, टाइटन, तनिष्क, टाटा मोटर्स भी जल्द इस प्लेटफॉर्म में शामिल होंगे।’

यह सुपर ऐप्स क्या हैं?

  • ब्लैकबेरी फाउंडर माइक लैजारिडिस ने 2010 में सुपर ऐप शब्द दिया था। इसके बाद भी जो सुपर ऐप्स सामने आए उनमें कोई भी अमेरिका, यूरोप या UK से नहीं है। सुपर ऐप, यानी एक ऐसा प्लेटफॉर्म, जिस पर सभी जरूरत की वस्तुएं और सेवाएं मिलती हैं।
  • चीन में एक ऐसा ही ऐप है वीचैट (WeChat)। शुरुआत तो इसकी मैसेजिंग ऐप के तौर पर हुई थी। इसके बाद इस पर पेमेंट्स, शॉपिंग, फूड ऑर्डरिंग, कैब सर्विसेज भी मिलने लगीं और इस तरह यह एक सुपर ऐप बन गया। आप सुपर ऐप की कल्पना एक मॉल के तौर पर भी कर सकते हैं, जहां रिटेल स्पेस में आपको सभी ब्रांड्स और बिजनेस व वर्टिकल्स की दुकानें मिल जाएंगीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *