Google Analytics Meta Pixel
विल स्मिथ ने मोशन पिक्चर ऑफ एकेडमी से दिया इस्तीफा, प्रेसीडेंट बोले- डिस्पिलिनरी एक्शन लेंगे

विल स्मिथ ने मोशन पिक्चर ऑफ एकेडमी से दिया इस्तीफा, प्रेसीडेंट बोले- डिस्पिलिनरी एक्शन लेंगे

हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने मोशन पिक्चर ऑफ एकेडमी से इस्तीफा दे दिया है। विल ने 94वें ऑस्कर समारोह में कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ मारा दिया था। एक्टर ने यह बी कहा कि बोर्ड जो भी फैसला लेगा वह मेरे लिए स्वीकार होगा। वहीं एकेडमी ने उनके इस्तीफे को स्वीकार किया है और डिस्पिलिनरी एक्शन की बात भी कही है।

मैंने एकेडमी के विश्वास के साथ धोखा किया है: विल
विल ने इस्तीफे के बाद अपने बयान में कहा, मैं अपनी हरकत के लिए हर तरह का परिणाम स्वीकार करने को तैयार हूं। 94वें ऑस्कर्स में मैंने जो हरकत की वो बेहद शर्मनाक और हैरान कर देने वाली थी। जिन लोगों को भी मैंने दर्द दिया है, उसकी लिस्ट काफी लंबी है। इस लिस्ट में क्रिस का नाम भी शामिल है। मैंने अकेडमी के विश्वास के साथ धोखा किया है। सेरेमनी में मेरी वजह से दूसरे विनर्स को जश्न मनाने का मौका नहीं मिला।

विल के खिलाफ एक्शन लेंगे
फिल्म एकेडमी प्रेसीडेंट डेविड रबिन ने विल स्मिथ के इस्तीफे के बाद कहा, विल का इस्तीफा हमने स्वीकार कर लिया है। समारोह में विल ने जो वॉयलेशन किया है, उसके खिलाफ हम डिस्पिलिनरी एक्शन भी लेंगे। इसके लिए 18 अप्रैल को हमारे बोर्ड की मीटिंग है।

क्या है मामला?
सेरेमनी में एक कैटेगरी में अवॉर्ड देने आए अमेरिकन कॉमेडियन क्रिस रॉक ने विल की पत्नी जैडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन का मजाक उड़ाया था। जिसके बाद विल नें मंच पर जाकर क्रिस को थप्पड़ जड़ दिया था। बता दें कि विल की पत्नी ने बीमारी की वजह से अपने बाल कटवाए थे। दरअसल, वो एलोपीशिया बीमारी से जूझ रही हैं, जिसकी वजह से सिर में जगह-जगह से बाल बिल्कुल गायब हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *