Google Analytics Meta Pixel
सप्लाई चेन और सेमीकंडक्टर की कमी से MG मोटर्स की बिक्री 14.5% गिरी

सप्लाई चेन और सेमीकंडक्टर की कमी से MG मोटर्स की बिक्री 14.5% गिरी

ऑटोमोबाइल कंपनियों ने मार्च में हुई गाड़ियों की बिक्री के आंकड़े जारी करना शुरू कर दिए हैं। सालाना आधार की तुलना में मार्च 2022 की सेल्स में गिरावट हुई है। ज्यादातर कंपनियों को सप्लाई चेन प्रभावित होने और सेमीकंडक्टर की कमी के चलते नुकसान हुआ है। चलिए इन सभी कंपनियों के बारे में एक-एक करके जानते हैं।

MG की सालाना बिक्री 14.5% गिरी
MG मोटर इंडिया की बिक्री मार्च में सालाना आधार पर 14.5% गिर गई। कंपनी का कहना है कि सप्लाई चेन प्रभावित होने की वजह से उसकी बिक्री प्रभावित हुई है। उनके सामने अभी भी सेमीकंडक्टर की कमी बनी हुई है। इसका सीधा असर उनकी कार बिक्री पर हो रहा है। कंपनी ने बीते महीने 4,721 यूनिट की बिक्री की। कंपनी भारतीय बाजार में एस्टर, हैक्टर, ग्लोस्टर और ZS EV बेचती है। हालांकि, कंपनी को मंथली बेस्ड पर 4.2% का फायदा मिला है।

मारुति सुजुकी की बिक्री 1.15% बढ़ी
मारुति सुजुकी की मार्च महीने में 167,014 कारें बिकी हैं। कंपनी की सेल में यूटिलिटी व्हीकल, कॉम्पैक्ट सेगमेंट, LCV, वैन का बड़ा योगदान है। इस हिसाब से कंपनी की बिक्री पिछले महीने की तुलना में करीब 1.15% बढ़ी है।

  • पिछले साल की तुलना में इस मार्च में घरेलू बिक्री बढ़कर करीब दोगुनी 146,203 हुई।
  • एक्सपोर्ट 146% बढ़कर 11,597 यूनिट हुए।
  • मिनी और कॉम्पैक्ट व्हीकल सेगमेंट में बिक्री 103% बढ़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *