Google Analytics Meta Pixel
पत्नी पर जोक किया तो गुस्सा हुए बेस्ट एक्टर विजेता विल स्मिथ

पत्नी पर जोक किया तो गुस्सा हुए बेस्ट एक्टर विजेता विल स्मिथ

लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में 94वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरमेनी चल रही है। इसी दौरान मंच पर आए क्रिस रॉक ने एक्टर विल स्मिथ की पत्नी जाडा पिंकेट स्मिथ को लेकर मजाक किया। जिसके बाद विल अपनी सीट से उठकर मंच पर गए और क्रिस को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। विल ने रॉक को वॉर्निंग देते हुए कहा कि मेरी पत्नी का नाम कभी भी अपनी जबान पर मत लाना।

दरअसल क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी एक्ट्रेस-सिंगर जाडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन को लेकर मजाक किया। क्रिस रॉक अमेरिकन कॉमेडियन हैं। इस सेरमनी में यूक्रेन के सपोर्ट में दो मिनट का मौन रखा गया। इसके साथ ही अपील की गई कि जो मदद करने के काबिल हैं, वो आगे आएं और यूक्रेन का सपोर्ट करें।

‘आर्मी ऑफ द डेड’ को मिला फैंस च्वाइस अवॉर्ड
हुमा कुरैशी की ‘आर्मी ऑफ द डेड’ को फैंस च्वाइस अवॉर्ड मिला। फिल्म बेलफास्ट के लिए बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड केनेथ ब्रनाघ को मिला। लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म का अकेडमी अवॉर्ड ‘द लॉन्ग गुडबाय’ फिल्म को मिला है। बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का ऑस्कर ‘क्रूएला’ के लिए जेन्नी बीवन को मिला।

राइटिंग विद फायर रेस से बाहर
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी में ‘द समर ऑफ सोल’ को ऑस्कर मिला है। इस कैटेगरी में भारत की फिल्म राइटिंग विद फायर की ऑफिशियल एंट्री हुई थी। हालांकि, यह फिल्म अवॉर्ड जीतने में सफल नहीं रही। इस फिल्म को रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष ने डायरेक्ट किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *