IPL सीजन-15 का आज से आगाज हो रहा है। 26 मार्च से 29 मई तक चलने वाला ये सीजन कई मायनों में खास है। 11 साल बाद 10 टीमें भिड़ेंगी। यह अब तक का सबसे लंबा सीजन होगा, जो 65 दिन चलेगा। सबसे ज्यादा 74 मैच होंगे। पहली बार सबसे ज्यादा 12 दिन दो-दो मैच खेले जाएंगे। 6 टीमों के नए कप्तान होंगे और 14 साल में पहली बार ऐसा होगा, जब विराट कोहली व महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी करते नहीं दिखेंगे। 15वें सीजन की शुरुआत 26 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले से होगी।
शेड्यूल; हर टीम 14 लीग मैच खेलेगी
हर टीम पांच टीमों से दो-दो बार, जबकि शेष चार टीमों से एक-एक बार भिड़ेगी। कौन सी टीम किससे खेलेगी, इसका सिस्टम बनाया गया है।
टीमें 2 ग्रुप में हैं। हर टीम 14 लीग मैच खेलेगी।
दर्शक; स्टेडियम में 25% को एंट्री
महाराष्ट्र सरकार ने स्टेडियम में 25% सीटों पर बुकिंग की अनुमति दी है, शर्त ये है कि वही जा सकेंगे, जिन्हें टीके की दोनों डोज लगी हों। BookMyShow से टिकट खरीद सकते हैं।