गहलोत, CM बघेल से बोले-राजस्थान की मदद करें

गहलोत, CM बघेल से बोले-राजस्थान की मदद करें

शुक्रवार को राजस्थान के CM अशोक गहलोत रायपुर पहुंचे। रायपुर में मुख्यमंत्री आवास में 3 से 4 घंटे तक उन्होंने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद अशोक गहलोत की मांग पर कोई स्पष्ट फैसला छत्तीसगढ़ सरकार ने नहीं दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इतना जरूर कहा कि राजस्थान को भारत सरकार द्वारा आबंटित कोयला खदान के संबंध में पर्यावरण और स्थानीय लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दरअसल राजस्थान छत्तीसगढ़ पर कोयले के लिए आश्रित है। यहां राजस्थान को कोल ब्लॉक दिया गया है।मगर छत्तीसगढ़ ने अपनी स्वीकृति नहीं दी है। इसी स्वीकृति की मांग करने गहलोत रायपुर आए थे।

ये हुआ बैठक में
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोयला खदानों के संचालन और राजस्थान के जल्द कोयले की आपूर्ति के संबंध में कार्रवाई करने का अनुरोध किया। गहलोत ने कहा कि राजस्थान के लोगों की तरफ से वे बड़ी उम्मीद लेकर छत्तीसगढ़ आए हैं, हमारा प्रदेश संकट में है और चिंतित भी है कि आने वाले समय में क्या होगा। यदि छत्तीसगढ़ से मदद नहीं मिलती है तो राजस्थान में ब्लैक आउट की स्थिति बन जाएगी। इसलिए उन्हें खुद यहां आना पड़ा है। राजस्थान में संकट की घड़ी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि छत्तीसगढ़ सरकार इस संबंध में जल्द फैसला लेगी। इस संकट की घड़ी में छत्तीसगढ़ हमारी मदद कर सकता है। यहां हम बड़ी उम्मीद लेकर आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *