आज इकाना स्‍टेडियम में हजारों का मजमा

आज इकाना स्‍टेडियम में हजारों का मजमा

लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम (Ekana Stadium Lucknow) में शुक्रवार को इतिहास बना। टीवी और दूसरे माध्‍यमों के जरिये लाखों-करोड़ों लोग इसके साक्षी बने। स्‍टेडियम में ही हजारों का मजमा था। कानों में दूर-दूर तक एक आवाज। जय श्रीराम… भारत माता की जय। जिधर आंख उठाओ उधर सिर्फ भगवा ही भगवा। जश्‍न होना भी चाहिए। यूपी में 1985 के बाद पहली बार लगातार दूसरी बार अपने दल को पूर्ण बहुमत दिलाने के साथ ही सीएम पद की शपथ लेकर योगी आदित्‍यनाथ ने एक साथ कई कीर्तिमान बनाए हैं। आज योगी का सियासी कद कहीं और बड़ा हो गया है। यह सिर्फ शप‍थ ग्रहण समारोह नहीं था। यह योगी युग के शुरुआत की गूंज थी। जलसा था। एक वो दिन भी था जब उस पार्टी की नींव रखी गई थी जिससे आज की बीजेपी खड़ी हुई है। यह पार्टी थी भारतीय जनसंघ (BJS) जिसका नया अवतार बीजेपी है। 21 अक्‍टूबर, 1951 को दिल्‍ली में एक छोटे से स्‍कूल में जनसंघ शुरू हुई थी। बाद में इसी ने धीरे-धीरे बीजेपी का रूप धारण कर लिया।

शुक्रवार को भव्‍य समारोह में योगी आदित्‍यनाथ ने शपथ ग्रहण की। स्‍टेडियम में 27 हजार लोगों के बैठने की व्‍यवस्‍था की गई थी। पूरा प्रशासनिक अमला सिर के बल खड़ा था। एक-एक चीज पर नजर थी। एक साथ लखनऊ में सभी वीवीआईपी के आने के कारण शहर के होटल हाउसफुल थे। स्‍टेडियम में चकाचौंध कर देने वाली लाइटिंग की व्‍यवस्‍था थी। सैकड़ों की तदाद में सफाईकर्मी लगे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *