Google Analytics Meta Pixel
हिमाचल के नेताओं से आज मिलेंगी सोनिया गांधी

हिमाचल के नेताओं से आज मिलेंगी सोनिया गांधी

हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों पर इसी साल चुनाव होने हैं। जयराम ठाकुर का कार्यकाल नवंबर में पूरा हो रहा है। वहीं हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का मुंह देखना पड़ा, ऐसे में हिमाचल में अपनी साख बचाने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने मंगलवार को एक मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग हिमाचल में कांग्रेस के सभी बड़े नेता हिस्सा लेंगे।

11 बड़े नेता दिल्ली पहुंचे
दिल्ली के 10 अकबर रोड स्थित पार्टी ऑफिस में इन नेताओं की बैठक दोपहर 12 बजे से होनी है। बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा, अनिरुद्ध सिंह, राजेश धर्माणी, रामलाल ठाकुर समेत कुछ विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

बैठक में कांग्रेस की मौजूदा स्थिति और चुनावी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

बदल सकता है हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष
सूत्रों की माने तो दिल्ली में आज नए कांग्रेस अध्यक्ष, नए नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस चुनाव प्रभार समिति का अध्यक्ष किसी एक नेता को बनाने पर चर्चा होगी। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का कार्यकाल पूरा हो गया है। उप चुनाव में 4-0 से शानदार जीत के बाद माना जा रहा था कि कुलदीप को शायद इस बार विधानसभा चुनाव तक न बदला जाए, लेकिन कांग्रेस का एक धड़ा उन्हें पार्टी अध्यक्ष पद से हटाने की कोशिशें कर रहा है। इस पर अंतिम फैसला सोनिया गांधी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *