राज्यसभा में सपा, YSR से भी बड़ी पार्टी बनेगी AAP

राज्यसभा में सपा, YSR से भी बड़ी पार्टी बनेगी AAP

पंजाब चुनाव में मिली बंपर जीत के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) का दबदबा राज्यसभा में भी बढ़ जाएगा। उच्च सदन में YSR (6), समाजवादी पार्टी (5) और RJD (5) के बाद AAP पांचवें नंबर की पार्टी बन जाएगी। वहीं नए बने समीकरणों के चलते अकाली दल का राज्यसभा से पूरी तरह सफाया हो जाएगा। BSP भी केवल एक सीट तक सिमट कर रह जाएगी।

पंजाब से आने वाले राज्यसभा के पांच सांसदों का कार्यकाल नौ अप्रैल और दो सांसदों का कार्यकाल चार जुलाई को खत्म हो रहा है। इनमें तीन सांसद अकाली दल, तीन कांग्रेस और एक BJP के हैं। विधानसभा के बाद राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव 31 मार्च को होने हैं।

आगे क्या होगा : पंजाब में AAP की सरकार होने से पार्टी के खाते में पांच में से चार सीटें आनी तय हैं। कांग्रेस को एक सीट पर संतोष करना पड़ेगा। जबकि, अकाली दल को एक भी सीट नहीं मिलेगी। चार जुलाई को जो दो सीटें खाली हो रही हैं, वे दोनों ही AAP के खाते में चली जाएंगी।

ऐसे 9 हो जाएगी राज्यसभा में AAP की संख्या
राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसदों की संख्या फिलहाल तीन है। यह संख्या दिल्ली में AAP की सरकार होने की वजह से है। पंजाब में सरकार बनने की स्थिति में 6 और सीटें बढ़ने जा रही हैं। ऐसे में राज्यसभा में पंजाब और दिल्ली को जोड़कर आप के सांसदों की संख्या 9 पहुंचेगी। यूं कहे कि राज्यसभा में आप सांसदों की संख्या में तीन गुना का इजाफा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *