Google Analytics Meta Pixel
रूस का आरोप- यूक्रेन अमेरिका के साथ बायोलॉजिकल लैब चला रहा

रूस का आरोप- यूक्रेन अमेरिका के साथ बायोलॉजिकल लैब चला रहा

रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 16वां दिन है। रूसी सेना कीव के और करीब पहुंच गई है। रूस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन अमेरिका के साथ मिलकर बायोलॉजिकल लैब चला रहा है। इसे लेकर आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में बैठक होगी। हालांकि, अमेरिका पहले ही रूस के दावों को खारिज कर चुका है।

जंगी माहौल में रूस हर दिन सुबह 10 बजे ह्यूमन कॉरिडोर बनाने की पेशकश की है, ताकि युद्ध में फंसे लोगों को निकाला जा सके और उन तक मानवीय सहायता पहुंचाई जा सके। वहीं यूक्रेन के शिक्षा मंत्री ने दावा किया है कि रूस ने उनके देश में 280 स्कूल-कॉलेज तबाह कर दिए हैं।

  • वोल्दोमिर जेलेंस्की ने रूसी संपत्ति को जब्त करने के लिए कानून पर साइन कर दिए हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरेस ने कहा कि यूक्रेन युद्ध प्रभावितों को समर्थन के लिए सहयोग और एकजुटता दिखाना चाहिए।
  • यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आरोप लगा है कि मारियुपोल से नागरिकों को निकालने के लिए बनाए गए गलियारे पर रूसी सेना ने हमला किया।
  • अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने यूक्रेन युद्ध से प्रभावित हुए नागरिकों की मदद के लिए 5.3 करोड़ डॉलर की मदद देने की घोषणा की है।
  • रूस के डिप्टी PM ने भारत के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिहं पुरी से ईंधन-ऊर्जा प्रोजेक्ट्स में सहयोग और रूस की यूनिवर्सिटीज में भारतीय छात्रों की स्टडी पर बात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *