Google Analytics Meta Pixel
भूपेश बोले, कांग्रेस के लिए UP में खोने को कुछ नहीं, सब पाना ही है

भूपेश बोले, कांग्रेस के लिए UP में खोने को कुछ नहीं, सब पाना ही है

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण की सीटों पर प्रचार कर लौट आए हैं। रायपुर में उन्होंने कहा, कांग्रेस के लिए उत्तर प्रदेश में खोने को कुछ नहीं है, सब पाना ही पाना है। भाजपा जितना मोदी के बारे में बात करेगी वह उतना ही भारी पड़ने वाला है। भूपेश बघेल ने कहा, ये लोग जितना मोदी के बारे में बताएंगे उतना नुकसान होगा। नोटबंदी, जीएसटी फेल रही, काला धन नहीं आया। बैंक का पैसा लेकर इनके मित्र भाग गए।

यूक्रेन की घटना में सरकार अपने लोगों को बचाने में विफल है। पौने 2 लाख लोगों को गुजराल सरकार के समय खाड़ी देशों से वापस लाया गया था। आज यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए खाना पानी तक नहीं है। इन सब बातों के बारे में बताएंगे तो कांग्रेस को ही फायदा होगा। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, 10 तारीख का देश को इंतजार रहेगा। जिन मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने अपने अभियान की शुरुआत की, सपा और भाजपा को उन्हीं मुद्दों पर आना पड़ा। महिलाओं को आरक्षण और महंगाई जैसे मुद्दों पर बात करनी पड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा, जैसे ही चुनाव संपन्न होंगे 5 बजे के बाद 1 घन्टे में पेट्रोल के दाम बढ़ेंगे। 7 तारीख को पेट्रोल डीजल के भाव मे स्पर्धा होगी कि कौन ज्यादा बढ़ता है।

डी पुरंदेश्वरी को लेकर दिया बड़ा बयान

मुख्यमंत्री बघेल ने भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के लगातार दौरों पर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा, पुरंदेश्वरी बार बार आएं हमें अच्छा लगता है। वे जब-जब आती हैं भाजपा नेताओं को औकात बता देती हैं। रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, धरमलाल कौशिक को बैठकों में नहीं बुलाया जाता। कितनी बड़ी बेइज्जती है यह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *