Google Analytics Meta Pixel
नए टेस्ट कैप्टन रोहित शर्मा बोले- विराट के 100वें टेस्ट को बनाएंगे खास

नए टेस्ट कैप्टन रोहित शर्मा बोले- विराट के 100वें टेस्ट को बनाएंगे खास

भारत और श्रीलंका के बीच शुक्रवार से मोहाली में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। मैच के एक दिन पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विराट के 100वें टेस्ट पर उनको बधाई दी और कहा कि पूरी टीम इसे खास बनाएगी।

रोहित ने पुजारा रहाणे के फ्यूचर को लेकर कहा कि उनकी वापसी संभव है। ऐसा कहीं नहीं लिखा है कि हम अब भविष्य में दोनों के बारे में नहीं सोचेंगे। हमारी नजरें उन पर बनी रहेंगी। रोहित ने ये भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वो भारत के लिए कभी 100 टेस्ट खेल पाएंगे।

कोहली के 100वें टेस्ट को खास बनाएंगे
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली मोहाली में अपना 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे। उनके इस ऐतिहासिक मैच को लेकर रोहित ने कहा, ‘यह वाकई में बड़ी उपलब्धि है। कोहली ने टीम इंडिया के लिए अभी तक बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम को आगे बढ़ने में मदद की है। उन्होंने कई चीजें बदली हैं। पूरी टीम विराट के 100वें टेस्ट को खास बनाएगी।’

रोहित को पसंद है कोहली की ये पारी
अगर टीम के लिहाज से बात करूं तो कोहली की कप्तानी में 2018 में जो टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती थी वो बेहद खास थी, लेकिन अगर मैं विराट कोहली के बतौर बल्लेबाज सबसे खास लम्हे की बात करूं तो साल 2013 में उन्होंने साउथ अफ्रीका में शतक ठोका था, वो मेरे लिए बेहद स्पेशल पारी थी। रोहित ने आगे कहा, ‘कोहली और मेरा वह पहला साउथ अफ्रीका दौरा था। अफ्रीका की पिच पर उछाल और तेजी दोनों थी। टीम के पास डेल स्टेन, मॉर्ने मॉर्कल, फिलेंडर और कैलिस जैसे बॉलर थे। उनके सामने विराट कोहली ने वह शतक लगाया। पर्थ में 2018 में भी विराट ने सेंचुरी लगाई थी लेकिन मेरे लिए विराट कोहली का साल 2013 का शतक सबसे खास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *