कार्तिक आर्यन की मां ने जीती कैंसर से जंग

कार्तिक आर्यन की मां ने जीती कैंसर से जंग

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि उनकी मां को कैंसर हो गया था और अब वो एकदम ठीक हैं। दरअसल मुंबई के एक हॉस्पिटल ने नेशनल कैंसर अवेयरनेस मन्थ के चलते कैंसर जागरूकता अभियान ऑर्गेनाइज किया था, जिसमें कार्तिक और उनकी मां पहुंचे थे। यहां पर कार्तिक ने सबको बताया कि उनकी मां को ब्रेस्ट कैंसर हो गया था, लेकिन उन्होंने इससे जंग जीत ली। बता दें कार्तिक की मां माला तिवारी को चार साल पहले ब्रेस्ट कैंसर हुआ था, लेकिन ट्रीटमेंट से वह अब पूरी तरह ठीक हैं।

कार्तिक की मां ने कैंसर से की जीत हासिल

कार्तिक ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “इन सॉन्ग्स की शूटिंग के दौरान कीमोथेरेपी सेशन में जाने से लेकर स्टेज पर डांस करने तक ये जर्नी काफी कठिन रही है। लेकिन इन सब के बावजूद उनकी पॉजिटिविटी, दृढ़ता और निडरता ने हमें आगे बढ़ने में मदद की।

आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि मेरी मां ने कैंसर से लड़ाई लड़ी और इस पर जीत हासिल की है। मुझे आप पर बहुत गर्व है मां। मैं उन सभी कैंसर सर्वाइवर्स को दिल से अपना सम्मान देता हूं, जिन्होंने इस बीमारी से लड़ने में साहस दिखाया।”

कार्तिक ने इवेंट में सभी को बताया रियल हीरोज

कार्तिक ने इवेंट में इस बारे में बात करते हुए कहा, “हम सभी के लिए यह वक्त काफी इमोशनल रहा। मुझे अपनी मां पर गर्व है कि वह इस समस्या से जंग जीत सकीं। इस इवेंट के जरिए मैं उन सभी लोगों की इज्जत करता हूं, जो इससे जंग नहीं जीत पाए। जिन्होंने सर्वाइव किया, उन्हें भी मैं बहुत मानता हूं। आप सभी रियल हीरोज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *