फरहान-शिबानी शादी के बाद अब 21 फरवरी को कोर्ट मैरिज करेंगे

फरहान-शिबानी शादी के बाद अब 21 फरवरी को कोर्ट मैरिज करेंगे

एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर और सिंगर शिबानी दांडेकर शादी के बंधन में बंध गए हैं। फरहान ने शनिवार को अपने पिता जावेद अख्तर के खंडाला स्थित फार्म हाउस ‘सुकून’ में शिबानी से शादी की है। अब हाल ही में फरहान-शिबानी फैमिली के साथ खंडाला से मुंबई के लिए रवाना भी हो चुके हैं। जिसकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर सामने भी आई हैं।

कोर्ट मैरिज के बाद मुंबई में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान-शिबानी 21 फरवरी को कोर्ट मैरिज करने के बाद इस महीने के आखिरी हफ्ते में मुंबई में एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन भी देने वाले हैं। इस रिसेप्शन में दोनों के फैमिली मेंबर्स, क्लोज फ्रेंड्स समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल होंगे।

ऋतिक समेत कई सेलेब्स शादी में हुए थे शामिल
बता दें कि फरहान-शिबानी की खंडाला में हुई शादी में दोनों के फैमिली मेंबर्स, क्लोज फ्रेंड्स के अलावा आलिया भट्ट, रितेश सिधवानी, ऋतिक रोशन, अमृता अरोड़ा, आमिर खान, डीनो मोरेया और राकेश ओमप्रकाश मेहरा जैसे कई सेलेब्स भी शामिल हुए थे। फरहान-ऋतिक ने अपनी फिल्म ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ के गानों पर जमकर डांस भी किया। शादी की कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इसके अलावा फरहान-शिबानी की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज हल्दी-मेहंदी और संगीत सेरेमनी की भी फोटोज सामने आईं थीं। दोनों की यह प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज फरहान के मुंबई के बांद्रा स्थित घर में हुई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *