Google Analytics Meta Pixel
आज शिरोमणि अकाली दल का मेनिफेस्टो:​​​​​​​सुखबीर बादल करेंगे जारी

आज शिरोमणि अकाली दल का मेनिफेस्टो:​​​​​​​सुखबीर बादल करेंगे जारी

शिरोमणि अकाली दल (बादल) और बसपा गठबंधन आज यानी मंगलवार को चुनाव मेनिफेस्टो जारी करेगा। चंडीगढ़ में पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर बादल इसे जारी करेंगे। इस मौके पर बसपा के नेता भी साथ रहेंगे। अकाली दल गरीब और पिछड़े वर्ग के वोटरों को प्रभावित करने के लिए कई घोषणाएं करने की तैयारी में है। इसकी वजह कांग्रेस के SC भाईचारे को प्रभावित करने के लिए चरणजीत चन्नी को CM बनाने के दांव को फेल करना है।

भाजपा के बिना चुनाव लड़ रहा अकाली दल

पंजाब में अकाली दल इस बार भाजपा के बिना चुनाव लड़ रहा है। ऐसे में शहरी क्षेत्र में अकाली दल को मुश्किल हो रही है। वहीं, सुखबीर बादल समेत तमाम अकाली नेता SAD को पंथक पार्टी बता रहे हैं। ताकि गांवों में सिख वोट बैंक को अपने हक में कर सकें। ऐसे में अकाली दल को लेकर शहर में असमंजस की स्थिति है। माना जा रहा है कि शहर को प्रभावित करने के लिए भी बड़ी चुनावी घोषणाएं हो सकती हैं।

मुफ्त की राजनीति में भी घिरा पंजाब

पंजाब में राजनीतिक पार्टियों के बीच मुफ्त का भी जोर चल रहा है। आम आदमी पार्टी पहले ही 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा कर चुकी है। कांग्रेस सस्ती बिजली और बिल माफी का दांव खेल चुकी है। अकाली दल भी BPL परिवारों को मुफ्त बिजली का दांव खेलने की तैयारी में है। ऐसे में अकाली दल के मेनिफेस्टो पर भी सबकी नजर लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *