बाइडेन ने पुतिन से 62 मिनट बात की, युद्ध होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी

बाइडेन ने पुतिन से 62 मिनट बात की, युद्ध होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी

यूक्रेन-रूस के बीच जारी तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। विवाद शांत करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से फोन पर बात की थी, जो बेनतीजा रही। बातचीत के दौरान बाइडेन ने पुतिन से युद्ध टालने की अपील की और चेतावनी भी दी कि अगर युद्ध हुआ तो रूस को करारा जवाब मिलेगा। वहीं, रूस ने अमेरिका को सनकी तक कह डाला।

बातचीत के कुछ देर बाद ही अमेरिका ने यूक्रेन स्थित अपने दूतावास को खाली करने का निर्देश भेज दिया। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि दोनों शीर्ष नेताओं के बीच हालात स्थिरता को लेकर बात नहीं बन पाई है।

पुतिन और बाइडेन के बीच क्या बातचीत हुई है?
रिपोर्ट्स के मुताबिक 62 मिनट की बातचीत में बाइडेन ने पुतिन से कहा कि अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है, तो अमेरिका और उसके सहयोगी देश रूस को करारा जवाब देंगे। बाइडेन ने आगे कहा कि हमले से मानव जाति को भारी नुकसान होगा, इसलिए रूस युद्ध के बारे में न सोचे। वहीं, अमेरिका ने रूस को भरोसा दिया है कि वह यूक्रेन को लेकर कूटनीतिक बातचीत के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *