Google Analytics Meta Pixel
अमेरिकी अधिकारी बोले- फोर्सेस को यूक्रेन नहीं भेजा गया

अमेरिकी अधिकारी बोले- फोर्सेस को यूक्रेन नहीं भेजा गया

यूक्रेन और रूस के बीच सीजफायर होने के बाद भी अमेरिका ने अपने सैनिकों को हाई अलर्ट पर रखा हुआ है। इसे लेकर अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन का कहना है कि यूक्रेन की सीमा पर रूसी सैनिकों के निर्माण के जवाब में अभी किसी सैनिक को नहीं भेजा गया है। हमने सैनिकों को हाई अलर्ट पर रखा है। लॉयड ऑस्टिन ने शुक्रवार को रूस से यूक्रेन पर आक्रमण करने के बजाय राजनयिक रास्ता अपनाने का अनुरोध किया।

अमेरिकी ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्क मिले ने काह कि पुतिन बॉर्डर को डी-एस्केलेट करना चुन सकते हैं। वह अपने सैनिकों को दूर हटने का आदेश दे सकते हैं। यूक्रेन में अब भी युद्ध टाला जा सकता है। अगर युद्ध होता है तो बड़ी संख्या में लोग हताहत होंगे। आप सोच सकते हैं यह कितना ज्यादा भयानक होगा।

रूस अगर यूक्रेन पर हमला करता है तो अमेरिका अपने नागरिकों को निकालने के लिए सैनिकों को भेज सकता है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन में फिलहाल 35 हजार अमेरिकी नागरिक है, इनमें से 7 हजार ने राजधानी कीव के अमेरिकी दूतावास में रजिस्ट्रेशन कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *