Google Analytics Meta Pixel
भाजपा 65, शिअद संयुक्त 15 और कैप्टन की पार्टी 37 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

भाजपा 65, शिअद संयुक्त 15 और कैप्टन की पार्टी 37 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

पंजाब में भाजपा, कैप्टन और ढींढसा की पार्टी के बीच सीट शेयरिंग फार्मूला तय हो गया है। भाजपा पंजाब में 65 सीटों पर लड़ेगी। कैप्टन की पंजाब लोक कांग्रेस 37 और सुखदेव ढींढसा की पार्टी 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सोमवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने इसकी घोषणा की। इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखदेव ढींढसा भी मौजूद रहे। यह गठबंधन 117 में से 71 सीटों पर कैंडिडेट घोषित कर चुका है। पंजाब में कल से नामांकन शुरू हो रहे हैं, ऐसे में गठजोड़ तेजी से चुनावी रणनीति फाइनल करने में जुटा है।

गठजोड़ पहली बार मैदान में

पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाल के सभी चुनाव कांग्रेस से लड़े हैं। जहां वह कभी कांग्रेस के पंजाब प्रधान तो कभी मुख्यमंत्री रहे। यह पहली बार है कि वह भाजपा से गठजोड़ कर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके साथ दिग्गज नेता सुखदेव ढींढसा की शिअद (संयुक्त) का भी गठबंधन है। इनमें भाजपा 35, कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस 22 और शिअद संयुक्त 14 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

चुनाव प्रचार की भी बनेगी रणनीति

पंजाब में अभी तक भाजपा चुनाव प्रचार शुरू नहीं कर सकी है। पीएम नरेंद्र मोदी 5 जनवरी को इसके लिए पंजाब के फिरोजपुर में आए थे। हालांकि सुरक्षा में चूक के बाद उन्हें रैली को संबोधित किए बिना ही वापस लौटना पड़ा। कैप्टन भी भाजपा के लिए पंजाब के अलावा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे दूसरे चुनावी राज्यों में प्रचार के लिए तैयार हैं। ऐसे में दिल्ली में अब कैप्टन-भाजपा और ढींढसा गठजोड़ के लिए चुनाव प्रचार की रणनीति भी तैयार होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *