Google Analytics Meta Pixel
अल-हसाका जेल पर ISIS का आतंकी हमला, 136 की मौत

अल-हसाका जेल पर ISIS का आतंकी हमला, 136 की मौत

सीरिया में इस्लामिक स्टेट (ISIS) के आतंकियों और कुर्द फोर्सेस के बीच चार दिन से जारी संघर्ष में रविवार तक 136 लोगों की मौत हो गई। आतंकियों और कुर्द सेना के बीच इस लड़ाई की शुरुआत गुरुवार को हुई थी। ISIS के 100 से ज्यादा आतंकियों ने अपने साथियों को छुड़ाने के लिए सीरिया के अल-हसाका शहर की घवेरन जेल पर हमला किया। जिसके बाद कुर्द फोर्सेस ने इन पर जवाबी हमला शुरू कर दिया।

ब्रिटेन की सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के मुताबिक, ISIS के लड़ाकों ने जेल पर हमला कर अपने कई साथियों को छुड़ा लिया और बहुत सारे हथियार लूट लिए। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस्लामिक स्टेट एक बार फिर से सीरिया में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। हाल के महीनों में इससे जुड़े कई ‘स्लीपर सेल’ भी एक्टिव हो चुके हैं।

कुर्द सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज ने रविवार को कहा- जेल के आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है। आतंकी अब ज्यादा देर तक बच नहीं पाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लड़ाई में अब तक ISIS के 84 आतंकी और 45 कुर्द लड़ाके मारे गए हैं। जान गंवाने वालों में 7 आम नागरिक भी शामिल हैं। यूनिसेफ ने रविवार को हिरासत में लिए गए 850 नाबालिगों की सुरक्षा की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *