Google Analytics Meta Pixel
मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री के प्रचार का वीडियो साझा कर पूछा

मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री के प्रचार का वीडियो साझा कर पूछा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश चुनाव में निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर फिर सवाल उठाए हैं। इस बार उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रचार अभियान का एक वीडियो साझा किया है। इसमें शाह भारी भीड़ से घिरे हुए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूछा कि FIR सिर्फ कांग्रेस के ही मुख्यमंत्री पर क्यों हुआ।

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के स्टार प्रचार अमित शाह ने शनिवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश के कैराना से प्रचार अभियान का आगाज किया। उन्होंने डोर-टू-डोर प्रचार किया। इसी अभियान से जुड़ी रिपोर्ट का वीडियो साझा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से लिखा, माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी “5′ लोग के साथ डोर-टू-डोर अभियान कर रहे हैं। चुनाव आयोग को उन्हें डोर-टू-डोर अभियान का ब्रांड एम्बेसडर घोषित कर उनके वीडियो को DEMO बना देना चाहिए। वरना निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल जारी रहेंगे। मुख्यमंत्री ने पूछा है कि FIR सिर्फ कांग्रेस के ही मुख्यमंत्री पर क्यों?

ऐसे ही प्रचार में CM के खिलाफ नोएडा में FIR

पिछले सप्ताह 16 जनवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ उत्तर प्रदेश में FIR हुई है। गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने उनके खिलाफ आचार संहिता और महामारी कानून के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है। भूपेश बघेल नोएडा क्षेत्र के गांवों में कांग्रेस की प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक का चुनाव प्रचार करने गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *