प्रेग्नेंसी में कोरोना वैक्सीन न लगवाना रिस्की:इससे मां-बच्चे दोनों की जान को खतरा

प्रेग्नेंसी में कोरोना वैक्सीन न लगवाना रिस्की:इससे मां-बच्चे दोनों की जान को खतरा

दुनिया भर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच एक हैरान करने वाली रिसर्च सामने आई है। नेचर मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित हुई इस रिसर्च में वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि प्रेग्नेंसी के वक्त कोरोना से गंभीर समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर प्रेग्नेंट महिला ने संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीन नहीं ली, तो यह उसके बच्चे के लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है।

डिलीवरी डेट करीब आने पर सतर्क रहना जरूरी
ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबरा के वैज्ञानिकों का कहना है कि डिलीवरी डेट के 28 दिन पहले से प्रेग्नेंट महिलाओं को सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। उन्होंने अपनी रिसर्च में पाया है कि मां को कोरोना होने पर बच्चा डिलीवरी डेट के पहले ही पैदा हो सकता है। इसके अलावा, संक्रमण से बच्चे की गर्भ में ही मृत्यु हो सकती है। कुछ मामलों में जन्म के बाद नवजात बच्चों की मौत भी हुई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि जो महिलाएं प्रेग्नेंसी के समय वैक्सीन नहीं लगवाती हैं, उनमें ये परेशानियां सामान्य रूप से देखी जा रही हैं।

प्रेग्नेंसी से जुड़ी समस्याओं से बचना है तो वैक्सीन लगवाना जरूरी
उत्तरी आयरलैंड के चीफ मेडिकल ऑफिसर माइकल मैकब्राइड कहते हैं कि प्रेग्नेंसी के आखिरी हफ्तों में कोरोना संक्रमण होने से मां और बच्चे दोनों की ही जान को खतरा हो सकता है। वे कहते हैं कि कोरोना वैक्सीन प्रेग्नेंट महिला और उसके बच्चे को गंभीर समस्याओं से बचाने में कारगर है। मैकब्राइड के अनुसार जो प्रेग्नेंट महिलाएं वैक्सीन से डर रही हैं, वे जल्द से जल्द वैक्सीन की दोनों खुराक पूरी करें। जिनके दो डोज पूरे हो चुके हैं, वे बूस्टर शॉट से न घबराएं। ये सलाह उन महिलाओं के लिए भी है जो प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *