Google Analytics Meta Pixel
गीतकार इब्राहिम अश्क की कोरोना संक्रमण से हुई मौत

गीतकार इब्राहिम अश्क की कोरोना संक्रमण से हुई मौत

जाने-माने गीतकार इब्राहिम अश्क का 70 साल की उम्र में निधन हो गया। वे कोरोना संक्रमित थे। उन्हें पहले से ही हार्ट डिसीज भी थीं। इब्राहिम को वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनकी छोटी बेटी मुसफा खान ने पिता की मौत की पुष्टि की। सोमवार सुबह इब्राहिम को मीरा रोड के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। निधन से पहले वे मुंबई से सटे मीरा रोड में स्थित मेडीटेक मल्टीस्पेशियालिट अस्पताल में एडमिट थे, जहां रविवार शाम चार बजे उनकी मौत हो गई। इब्राहिम ने कई सुपरहिट फिल्मों जैसे कहो ना प्यार है, कोई मिल गया, कृष, वेलकम, ऐतबार, जानशीन, ब्लैक एंड वाइट, आप मुझे अच्छे लगने लगे, बॉम्बे टू बैंकॉक फिल्मों के गाने लिखे थे।

पोस्ट पोन होगी लाल सिंह चड्‌ढा
एक्टर आमिर खान की अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना और ओमिक्रॉन के बढ़ते केसेस को देखते हुए जल्द ही मेकर्स ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज डेट एक बार फिर पोस्टपोन करने का फैसला कर सकते हैं। हालांकि, मेकर्स ने फिल्म को इस साल 14 अप्रैल को बैसाखी के खास मौके पर रिलीज करने का फैसला किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स अब फिल्म को दिवाली वीकेंड पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। अद्वैत चंदन के डायरेक्शन में बनीं इस फिल्म में आमिर के अलावा करीना कपूर, नागा चैतन्य और मोना सिंह भी लीड रोल में हैं। ‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। ‘फॉरेस्ट गंप’ में टॉम हैंक्स ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *