वर्ल्ड चैंपियन को हरा लक्ष्य बने मेन्स सिंगल्स विजेता

वर्ल्ड चैंपियन को हरा लक्ष्य बने मेन्स सिंगल्स विजेता

इंडिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में रविवार का दिन भारतीय बैडमिंटन के लिए गोल्डन-डे साबित हुआ। भारतीय युवा शटलर लक्ष्य सेन ने मेन्स फाइनल मैच में वर्ल्ड चैंपियन लोह कीन यू को सीधे गेम्स में हराकर खिताब जीत लिया है। इससे पहले दिन में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने मेन्स डबल्स के फाइनल में तीन बार की चैंपियन इंडोनेशियाई जोड़ी को हराकर खिताब जीता।

लक्ष्य ने वर्ल्ड चैंपियन को हराया
सेमीफाइनल में मलेशिया के एनजी त्जे योंग को हराने वाले लक्ष्य सेन ने फाइनल मुकाबले में सिंगापुर के वर्ल्ड चैंपियन लोह कीन यू को 24-22, 21-17 से हराकर इंडिया ओपन मेन्स सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया।

सात्विक-चिराग की जोड़ी 43 मिनट में जीती फाइनल
वहीं, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की नंबर वन भारतीय जोड़ी ने मेन्स डबल्स फाइनल में इंडोनेशिया के मोहम्मद एहसान और हेंड्रा सेतियावान को हराया। भारतीय जोड़ी ने शीर्ष वरीयता प्राप्त इंडोनेशियाई जोड़ी को 43 मिनट तक खेले गए मुकाबले में 21-16, 26-24 से मात दी।

बता दें कि इंडियन ओपन के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब भारतीय जोड़ी ने युगल खिताब जीता हो। वहीं, चिराग और सात्विक की जोड़ी ने सिर्फ दूसरी बार किसी सुपर 500 टूर्नामेंट का खिताब जीता। इससे पहले इस जोड़ी ने साल 2019 में थाईलैंड ओपन सुपर 500 का टूर्नामेंट जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *