2,150 की तुलना में स्टॉक का भाव 1,025 रुपए पर

2,150 की तुलना में स्टॉक का भाव 1,025 रुपए पर

सबसे ज्यादा वैल्यूएशन का दावा कर रही पेटीएम का वैल्यूएशन अब आधा हो गया है। इसका शेयर लगातार 9 दिन से पिट रहा है। IPO के भाव की तुलना में निवेशकों की रकम अब आधा हो गई है। स्टॉक 1,025 रुपए पर पहुंच गया है। यह स्टॉक 17 नवंबर को लिस्ट हुआ था।

2 महीने पहले लिस्ट हुआ था स्टॉक

पेटीएम का शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर 2 महीने पहले लिस्ट हुआ था। इसकी लिस्टिंग इश्यू प्राइस 2,150 रुपए की तुलना में 2,050 रुपए पर हुई थी। उसी दिन इस स्टॉक में 27% की भारी गिरावट आई थी। किसी भी शेयर की लिस्टिंग के दिन इतनी भारी गिरावट हाल के सालों में पहली बार रही और वो भी देश के सबसे बड़े IPO में।

9 दिन में 21% से ज्यादा गिरा

अब पिछले 9 दिन में यह 21% से ज्यादा गिर चुका है। गुरुवार को यह करीबन 5% से ज्यादा गिरकर 1,031 रुपए पर बंद हुआ। हालांकि दिन में इसने 1,025 रुपए का लेवल भी टच किया। यह दोनों इसका अब तक का सबसे न्यूनतम स्तर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *