Google Analytics Meta Pixel
सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अगुवाई में होगी जांच

सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अगुवाई में होगी जांच

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर में सुरक्षा चूक पर सुप्रीम कोर्ट ने जांच कमेटी बना दी है। यह जांच सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अगुवाई में होगी। उनके साथ NIA के DG के प्रतिनिधि के तौर पर IG, चंडीगढ़ के DGP, पंजाब के ADGP सिक्योरिटी और पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को रखा गया है। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को PM की विजिट से जुड़ा सारा रिकॉर्ड जांच कमेटी की चेयरपर्सन जस्टिस इंदु मल्होत्रा को देने के लिए कहा है।

केंद्र और राज्य की जांच बंद

PM की सुरक्षा में चूक के बाद केंद्र और राज्य सरकार ने जांच शुरू कर दी थी। राज्य ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस मेहताब सिंह गिल की अगुआई में गृह सचिव अनुराग वर्मा के साथ जांच कमेटी बना दी। वहीं केंद्र ने भी इंटेलिजेंस ब्यूरो और SPG अफसरों के साथ सुरक्षा सचिव की अगुआई वाली जांच कमेटी बना दी। सुप्रीम कोर्ट में मामला पहुंचा तो यह दोनों जांच अब बंद कर दी गईं। PM की सुरक्षा चूक के मामले में केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां और पंजाब पुलिस सवालों के घेरे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *