Google Analytics Meta Pixel
दुर्ग में 4 साल से सूने मकानों की रेकी, गिरोह ने 41 वारदातें कबूली

दुर्ग में 4 साल से सूने मकानों की रेकी, गिरोह ने 41 वारदातें कबूली

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में चार साल से सक्रिय चोर गिरोह पुलिस गिरफ्त में आ गया है। ये चोर गिरोह साइकिल से सूने मकानों की रेकी करता था। जहां तीन-चार दिन न्यूजपेपर पड़े रहते थे ऐसे की मकानों को निशाना बनाकर चोरी की जाती थी। चोर गिरोह ने 4 साल में 41 जगह ऐसे ही चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 77 लाख के जेवर जब्त किए है।

बिलासपुर के ज्वेलर्स को बेचते थे सामान

दुर्ग पुलिस ने तीन चोर, तीन खरीदार समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 77 लाख रुपए रुपए के सोने व चांदी के आभूषण जब्त किए हैं। चोर गिरोह ने 41 चोरी की वारदातों को अंजाम देकर डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक की चोरी की है। यह लोग चोरी सारा सामान बिलासपुर के एक ज्वेलर्स को बेचते थे।

दुर्ग आईजी ओपी पाल और एसएसपी बीएन मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दिसंबर 2021 में अवधपुरी रिसाली में गौतम भट्टाचार्य के सूने मकान में घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने के साथ ही मुखबिर को अलर्ट किया था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए संदेहियों के कद काठी के लोगों को श्याम नगर रिसाली गांव में देखा गया है। पुलिस ने और पतासाजी की तो पता चला कि वह लोग वहां एक मकान किराए पर लेकर रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह लोग अक्सर रात में आना जाना करते हैं। दिन के समय भी वह बाहर ही रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *