Google Analytics Meta Pixel
हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ अमेजन सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ अमेजन सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

अमेजन ने फ्यूचर ग्रुप के साथ 2019 में हुई डील मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों के अनुसार, स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) शनिवार को दायर की गई थी और इस पर इस हफ्ते सुनवाई होने की संभावना है।

दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट की डिवीजनल बेंच ने बीते दिनों फ्यूचर ग्रुप को राहत देते हुए अमेजन के साथ सिंगापुर इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर (SIAC) में चल रही प्रोसीडिंग्स (मध्यस्थता कार्यवाही) पर रोक लगा दी थी। चीफ जस्टिस डीएन पटेल और जस्टिस ज्योति सिंह की बेंच ने सिंगल-जज के उस आदेश पर भी रोक लगा दी थी जिसमें उन्होंने मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए फ्यूचर ग्रुप की दोनों याचिकाओं को खारिज कर दिया था।

फ्यूचर ग्रुप ने अपनी याचिका में अमेजन के साथ सिंगापुर इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर (SIAC) में चल रही प्रोसीडिंग्स को अवैध घोषित करने की मांग की थी। फ्यूचर ग्रुप की कंपनी फ्यूचर कूपन प्राइवेट लिमिटेड (FCPL) और फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (FRL) दोंनों ने ये याचिका 3 जनवरी को दायर की थी। जस्टिस अमित बंसल ने याचिकाओं को खारिज किया था।

फ्यूचर ग्रुप का कहना था कि देश की एंटीट्रस्ट एजेंसी कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) उसकी और अमेजन की 2019 में हुई डील को सस्पेंड कर कर चुकी है। ऐसे में ये डील लीगल नहीं है। अमेजन और फ्यूचर रिटेल के बीच लंबे समय से डील को लेकर सिंगापुर आर्बिट्रेशन पैनल में सुनवाई हो रही है, लेकिन दोनों पक्ष आर्बिट्रेटर के लिए कुछ फैसलों को लागू करने या रद्द करने के लिए भारतीय अदालतों में केस लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *