Google Analytics Meta Pixel
अमेरिका में एक हफ्ते में करीब 2 लाख बच्चों को हुआ कोरोना

अमेरिका में एक हफ्ते में करीब 2 लाख बच्चों को हुआ कोरोना

दुनिया भर में बढ़ते ओमिक्रॉन संक्रमण के बीच एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। अमेरिका में बड़ी संख्या में बच्चे कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अनुसार, 23 दिसंबर वाले हफ्ते में तकरीबन 2 लाख बच्चों को कोरोना हुआ। वैज्ञानिकों की मानें तो ऐसे ही आंकड़े देश में डेल्टा की लहर के समय देखे गए थे।

हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ये चेतावनी दी थी कि ओमिक्रॉन दुनिया में केवल लहर नहीं, बल्कि सुनामी ला सकता है।

बच्चों से अस्पताल हो रहे फुल

अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 23 दिसंबर वाले हफ्ते में 1 लाख 99 हजार बच्चों में कोरोना की पुष्टि हुई। ये महीने के शुरुआती आंकड़ों से 50% ज्यादा थे। साथ ही, 28 दिसंबर वाले हफ्ते में 0 से 17 की उम्र के 378 बच्चे अस्पतालों में भर्ती हुए, जो बीते हफ्ते की तुलना में 66.1% ज्यादा थे। हालांकि, इन्हें ओमिक्रॉन से गंभीर बीमारियों का खतरा कम है।

एडल्ट्स के मुकाबले बच्चों में ओमिक्रॉन ज्यादा

न्यूज एजेंसी AFP से बात करते हुए टेक्सास चिल्ड्रन हॉस्पिटल के इम्यूनोलॉजिस्ट जिम वर्सालोविक ने बताया कि युवाओं और बूढ़ों के मुकाबले ओमिक्रॉन बच्चों को ज्यादा संक्रमित कर रहा है। इसी कारण अस्पतालों में बच्चों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि, ओमिक्रॉन गंभीर रूप से लोगों को बीमार नहीं करता।

न्यूयॉर्क के नॉर्थवेल हेल्थ हॉस्पिटल सिस्टम के बाल रोग विशेषज्ञ हेनरी बर्नस्टीन कहते हैं कि बच्चों में बढ़ते ओमिक्रॉन की वजह इनमें वैक्सीनेशन कम या न होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *