Google Analytics Meta Pixel
ED ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट में अनिल देशमुख को मुख्य आरोपी बनाया, उनके दोनों बेटों के भी नाम

ED ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट में अनिल देशमुख को मुख्य आरोपी बनाया, उनके दोनों बेटों के भी नाम

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को मुख्य आरोपी बताया है। ED ने मुंबई के PMLA कोर्ट में दायर 7000 पन्नों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में देशमुख का नाम मुख्य आरोपी के तौर पर दर्ज किया है। इस चार्जशीट में अनिल देशमुख के दोनों बेटों के नाम भी हैं।

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में बर्फबारी हुई है। इसकी वजह से मैदानी इलाकों में ठंड काफी बढ़ गई है। साथ ही लोगों को यातायात में परेशानियां को सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, पर्यटकों के चेहरे पर यह बर्फबारी खुशी लेकर आई है।

राजधानी दिल्ली में बढ़ती ठंड से बचने के लिए लोग कई जगह आग ताप रहे हैं तो कई जगह लोग चाय पीकर खुद को ठंड से बचा रहे हैं। एक व्यक्ति ने बताया कि जब से बारिश हुई है तब से ठंड काफी बढ़ गई है, हमे इससे काफी परेशानी हो रही है।

जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह ने राजौरी के लिए ब्लैक पैंथर कमांडो वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि कमांडो वाहन को मॉडिफाइड किया गया है, ताकि जब भी इस गाड़ी को ऑपरेशनल जगह पर ले जाया जाए तो वहां मौजूद अधिकारी उस इलाके का पूरा जायजा ले सकें। उन्होंने बताया कि यह वाहन CCTV कैमरे, लाइव स्ट्रीमिंग और अपग्रेडेड टेक्नोलॉजी से लैस है। हम इसे जिला स्तर पर ले जाने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *