Google Analytics Meta Pixel
रणवीर सिहं स्टारर ’83’ रिलीज के 1 घंटे बाद हुई लीक

रणवीर सिहं स्टारर ’83’ रिलीज के 1 घंटे बाद हुई लीक

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ’83’ आज रिलीज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ये फिल्म रिलीज होने के एक घंटे के भीतर ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लीक हो गई है। ये फिल्म टोरेंट साइट्स जैसे Filmywap, Onlinemoviewatches, 123movies, 123movierulz, Filmy नाम की पाइरेटेड साइट्स के साथ टेलीग्राम पर उपलब्ध है। ’83’ के आलावा प्रियंका चोपड़ा की ‘द मैट्रिक्स रेसुरेक्शन’ भी लीक हो गई है। ’83’ को कबीर खान ने डायरेक्ट की है। ये फिल्म 1983 विश्वकप में भारत की जीत की कहानी है।

स्क्रीन और रिलीज पर हुई तकरार
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म ’83’ आज (24 दिसंबर) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर मराठा मंदिर और जी-7 मल्टीप्लैक्स (जिसे गैटी-गैलेक्सी के नाम से जाना जाता है) ने रातोंरात ’83’ रिलीज नहीं करने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ’83’ के गैटी में 4 शो, गॉसिप में 4 शो और मराठा मंदिर में 2 शो के साथ रिलीज होने वाले थे। यह मुद्दा मराठा मंदिर में शो-शेयरिंग के कारण हुआ। रिलायंस ने कथित तौर पर मराठा मंदिर में सभी तीन शो ’83’ के लिए मांगे थे। मैनेजमेंट ने ऐसा करने से मना कर दिया क्योंकि वे सोनी के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ का एक शो रखना चाहते थे। रिलायंस इसके लिए तैयार नहीं हुआ और उनसे कहा कि वे जी-7 में ’83’ को भी रिलीज नहीं होने देंगे, जो कि मराठा मंदिर के मालिक भी हैं। मैनेजमेंट के पास इस फैसले को मानने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *