Google Analytics Meta Pixel
देश में 49 करोड़ लोगों को नहीं मिल पा रहा पर्याप्त मात्रा में विटामिन-D

देश में 49 करोड़ लोगों को नहीं मिल पा रहा पर्याप्त मात्रा में विटामिन-D

भारत में 49 करोड़ लोग ऐसे हैं जिनमें विटामिन-D की कमी है। ये खुलासा साइन्स जर्नल नेचर की एक हालिया रिपोर्ट में किया गया है। इसके पहले भी 2020 के एक शोध में पाया गया था कि देश के 76% लोग विटामिन-D की कमी से जूझ रहे हैं। एक्स्पर्ट्स की मानें, तो यह कमी ज्यादा समय घर में रहने, प्रदूषण, जंक फूड खाने और पौष्टिक आहार ना मिलने से हो रही है।

ये कहती है रिसर्च

शोधकर्ताओं के अनुसार, भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और तुनीसिया जैसे देशों की 20% आबादी में विटामिन-D की कमी है। इनमें से 49 करोड़ लोग भारतीय हैं। इसके अलावा, अमेरिका, कनाडा और यूरोप में यह आंकड़ा 5.9%, 7.4% और 13% है। रिसर्च में यह बात सामने आई है कि कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन में विटामिन-D की कमी और ज्यादा बढ़ गयी है।

विटामिन-D की कमी का डिप्रेशन से कनेकशन

विटामिन-D और मेंटल हैल्थ का संबंध क्या है, इसे जानने के लिए दुनिया भर में रिसर्च की जा रही हैं। शोधकर्ता लॉरेन हार्म्स के मुताबिक, विटामिन-D की कमी से न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर होने की संभावना होती है। कोरिया में हुई एक रिसर्च में जिन व्यक्तियों को शोध में शामिल किया गया था, उनमें डिप्रेशन के साथ-साथ विटामिन-D की कमी भी पाई गई थी। कनाडा की मेक्मास्टर यूनिवर्सिटी की रिसर्च में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *