सुप्रीम कोर्ट में कंगना रनोट के खिलाफ एक याचिका लगाई गई है। जिसमें मांग की गई है कि देश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भविष्य में उनकी हर सोशल मीडिया पोस्ट को सेंसर किया जाए। इस खबर के सामने आते ही कंगना का रिएक्शन आया है। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि-हा हा हा, इस देश में सबसे ताकतवर औरत।
मुंबई में ट्रांसफर की जाएं पूरे देश में दर्ज शिकायतें
यह याचिका एडवोकेट चरनजीत सिंह चंद्रपाल ने लगाई है। जिसमें यह भी मांग की गई है कि किसान आंदोलन को लेकर पूरे देश में कंगना के खिलाफ की गई FIR को भी खार पुलिस स्टेशन, मुंबई में ट्रांसफर करने और 6 महीने में चार्जशीट फाइल करने का निर्देश देने की मांग भी की गई। इसके अलावा 2 साल के भीतर ट्रायल भी पूरे करने की डिमांड रखी है।
कंगना के बयान देश की एकता के खिलाफ
याचिका में एडवोकेट चरनजीत का कहना है- “कंगना के बयान न केवल अपमानजनक हैं बल्कि निंदनीय भी हैं। और इनके कारण दंगे भी हो सकते हैं। इनसे धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। वे सिखों का अपमान करते हैं साथ ही उन्हें देशद्रोही भी बताते हैं। कंगना के बयान देश की एकता के खिलाफ हैं इसलिए उन्हें कानून के तहत सख्त सजा मिलनी चाहिए।”
यह याचिका को अनिल कुमार ने फाइल किया है। जिसमें गृह मंत्रालय, सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रसारण मंत्रालय और TRAI को भी कंगना पर बंदिश लगाने के लिए निर्देश देने के लिए कहा गया है।