कंगना रनोट को जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद एक्ट्रेस ने पुलिस में धमकी देने वाली भठिंडा के एक व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। यह बात खुद कंगना ने साेशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर की। इस पोस्ट में कंगना ने FIR की कॉपी भी शेयर की है। इसके साथ उन्होंने एक लंबा नोट भी शेयर किया है।
कंगना ने क्या-क्या लिखा है पोस्ट में
- मुंबई में हुए आतंकी हमले के शहीदों को याद करते हुए मैने लिखा था कि गद्दारों को कभी माफ नहीं करना, ना ही भूलना।
- इस तरह की हर घटना में अंदरूनी गद्दारों का सबसे बड़ा हाथ था। वरना पाकिस्तानी आतंकवादियों की हिम्मत मुंबई पर हमला करने की हो सकती थी?
- शहीदों को को नमन करने वाले मेरे इसी पोस्ट पर मुझे विघटनकारी ताकतों की तरफ से निरंतर धमकियां मिल रही हैं। बठिंडा के एक भाई साहब ने तो मुझे खुलेआम जान से मारने की धमकी दी है। उनका कहना है कि वह मुझ छोड़ेंगे नहीं, और उसी तरह बदला लेंगे जैसे उधम सिंह ने जनरल डायर से साथ लिया था।
- इस तरह कि मुझे धमकियां मिल रही हैं- “अब तुम सिख कौम की गद्दार हो, याद रखना हम जब तक सबक न सीखा दें तब तक चैन से नहीं बैठेगे। तेरी जैसी बहुत आईं और गईं। उधम सिंह ने जनरल डायर से 20 साल बाद बदला लिया, तेरा नंबर भी जरूर लगेगा। यह तेरे लिए चुनौती है।”
- महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह का नाम लेकर धमकियां देने वाले को बता दूँ कि शहीद उधम सिंह किसी एक कौम के नहीं है, बल्कि भारत माता के वीर पुत्र है, जिन्होंने देश के दुश्मन से बदला लिया था।