KBC के 1000 एपिसोड पूरे होने पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन

KBC के 1000 एपिसोड पूरे होने पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन

‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ के एक हजार एपिसोड पूरे हो गए हैं। यह शो ऑडियंस को 21 साल से एंटरटेन करता आ रहा है। शो के एक हजार एपिसोड पूरे होने पर अमिताभ की बेटी श्वेता बच्चन और नातिन नव्या नवेली नंदा शो में स्पेशल गेस्ट के रूप में पहुंचीं। हाल ही शो का एक प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया है जिसमें श्वेता बिग बी से कहती हैं, “पापा मैं पूछना चाहती हूं कि यह एक हजारवां एपिसोड है तो आपको कैसा लग रहा है?” इस पर अमिताभ कहते हैं, “ऐसा लग रहा है जैसे पूरी दुनिया बदल गई हो।” केबीसी के 21 साल पूरे होने पर शो के होस्ट अमिताभ बच्चन भावुक हो गए।

प्रोमो वीडियो को सोनी टीवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, “चेहरे की मुस्कान, आंखों में खुशी के आंसू, ढेर सारे ज्ञान और आप सभी के प्यार के साथ केबीसी पूरे कर रहा है अपने 1 हजार एपिसोड, इस हसीन पल में भावुक हुए अमिताभ बच्चन सर। देखिए इस पूरी जर्नी की एक झलक, इस पूरे एपिसोड को देखना मत भूलिएगा। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के शानदार शुक्रवार एपिसोड में, इस शुक्रवार रात 9 बजे सिर्फ सोनी पर।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *