शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म का टाइटल होगा ‘ब्लडी डैडी’

शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म का टाइटल होगा ‘ब्लडी डैडी’

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जर्सी’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब खबर आ रही है कि शाहिद डायरेक्टर अली अब्बास जफर के साथ एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका टाइटल ‘ब्लडी डैडी’ रखा गया है। इस फिल्म के साथ भूमि पेडनेकर का नाम जुड़ा था। हालांकि, हाल में खबर आई थी कि भूमि ने इस फिल्म को ठुकरा दिया है। एक सूत्र ने कहा, “फिलहाल अली अब्बास और टीम इस फिल्म को ‘ब्लडी डैडी’ कह रहे हैं। इस एक्शन फिल्म में शाहिद एक ऐसे पिता की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने बच्चे को बचाने की कोशिश करता है। फिल्म में बहुत सारा खून-खराबा है, इसलिए इसका शीर्षक फिल्म के अनुकूल है।”

सूत्र ने बताया कि भले ही अस्थायी तौर पर फिल्म का शीर्षक निर्धारित किया गया है, लेकिन यही शीर्षक फाइनल होगा। अली अब्बास के साथ यह शाहिद की यह पहली फिल्म है। शाहिद वर्तमान में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म ‘न्यूट ब्लैंच’ की हिन्दी रीमेक होगी। ‘न्यूट ब्लैंच’ एक फ्रेंच फिल्म है। फिल्म को OTT के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाया जा रहा है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह फिल्म एक पुलिस वाले के इर्दगिर्द घूमती है। उस पुलिस वाले का अंडरवर्ल्ड के साथ संबंध तब सामने आता है, जब वह एक शक्तिशाली ड्रग माफिया से ड्रग्स चुराने की कोशिश करता है। इसके बाद उसके बच्चे की जान खतरे में पड़ जाती है। फिल्म में यह दिखाया जाएगा कि वह अपने बच्चे को कैसे बचाता है। शाहिद इस फिल्म में पुलिस वाले की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *