कोरियॉग्रफर शिवा शंकर के इलाज का खर्च उठा रहे सोनू सूद

कोरियॉग्रफर शिवा शंकर के इलाज का खर्च उठा रहे सोनू सूद

कोरोना काल में लोगों के लिए ‘मसीहा’ बनकर उभरे ऐक्टर सोनू सूद अब वेटरन कोरियॉग्रफर शिवा शंकर (Shiva Shankar) की मदद को आगे आए हैं। शिवा शंकर को हाल ही कोरोना संक्रमण (Shiva Shankar Covid-19) हो गया था, जिसके बाद से वह हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती हैं। उनका बेटा भी कोरोना की चपेट में है। शिवा शंकर अस्पताल में इस वक्त जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं और उनके परिवार के पास इलाज के लिए पर्याप्त पैसे भी नहीं हैं। ऐसी स्थिति में अब सोनू सूद शिवा शंकर की मदद के लिए आगे आए हैं।

सोनू सूद को जैसे ही शिवा शंकर की हालत के बारे में पता लगा तो उन्होंने तुरंत ही परिवार से संपर्क किया और पूरे इलाज का खर्च उठाने का फैसला किया। साउथ इंडियन फिल्मों के ट्रेड ऐनालिस्ट वामसी काका ने हाल ही सोशल मीडिया पर अस्पताल से शिवा शंकर की तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि शिवा शंकर की हालत इस वक्त बहुत गंभीर है लेकिन महंगा इलाज होने के कारण परिवार खर्च नहीं उठा पा रहा है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *