‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ (Kaun Banega Crorepati 13) में इस हफ्ते जॉन अब्राहम (John Abraham) अपनी फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ (Satyameva Jayate) को प्रमोट करने पहुंचे। उनके साथ में को-स्टार दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) भी थीं। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने जॉन अब्राहम के साथ गेम खेलने के साथ-साथ खूब मस्ती-मजाक भी किया। वहीं जॉन अब्राहम ने कुछ पुराने किस्से भी शेयर किए, जिनमें से एक किस्सा तब का था, जब वह बाइक पर अमिताभ के घर गए थे।
लेकिन इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि जॉन अब्राहम फूट-फूटकर रो पड़े। उनके आंसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा, जिसे देख अमिताभ भी इमोशनल हो गए और दिव्या खोसला कुमार भी देखती रह गईं। जॉन अब्राहम वाले इस एपिसोड को 26 नवंबर को टेलिकास्ट किया जाएगा। मेकर्स ने इसका प्रोमो रिलीज कर दिया है।
सुनाया बाइक और ‘धूम’ का किस्सा, अचानक ही लगे रोने
प्रोमो में दिख रहा है कि जब जॉन अब्राहम सेट पर अपने एब्स दिखाते हैं तो सारी फीमेल फैंस चिल्लाने लगती हैं। यह देख अमिताभ बच्चन उनसे कहते हैं, ‘सिर्फ महिलाओं की आवाज सुनाई दी।’