Google Analytics Meta Pixel
3 आरोपी जांजगीर से गिरफ्तार, पुलिस आज कर सकती है खुलासा

3 आरोपी जांजगीर से गिरफ्तार, पुलिस आज कर सकती है खुलासा

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र हथखोज वार्ड-2 के कांग्रेस पार्षद सूरज बंछोर की हत्या के मामले का खुलासा पुलिस सोमवार को कर सकती है। पुलिस ने हत्या में शामिल 3 आरोपियों को जांजगीर-चांपा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य एक आरोपी को भिलाई से ही पकड़ा गया है। हालांकि, वारदात को किस वजह से अंजाम दिया गया है। यह पुलिस ने अभी नहीं बताया है।

15 नवंबर की रात 9.30 बजे हथखोज बंधवा तालाब में मंदिर के पास वहीं के पार्षद सूरज बंछोर की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। सूराज को धारदार हथियार से पीट-पीटकर मारा गया था। इसके बाद आरोपी फरार हो गए थे। पार्षद का शव तालाब के पास ही मिला था। वीवीआईपी क्षेत्र में जुआ खिलाए जाने और वहीं पर कांग्रेसी पार्षद की हत्या के बाद दुर्ग पुलिस काफी दबाव में थी।

सीएम और गृहमंत्री ने भी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। सूरज की हत्या मामले में जुआ खेलने-खिलाने और लेन-देन का विवाद भी सामने आया था। मौके से पुलिस ने ताश के पत्ते और शराब की बोतलें भी बरामद की थी।

50 से अधिक लोगों से पूछताछ
पुलिस की कई टीमों ने मिलकर 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की थी। आखिरकार पुलिस को हत्यारों के बारे में पता चल गया कि हत्या दीनानाथ उर्फ दीनू पाल, पुरुषोत्तम उर्फ बूढ़ा, भूरा और लोकेश ने मिलकर की है। पुरुषोत्तम और दीनानाथ दोनों खुर्सीपार के रहने वाले हैं। वहीं भूरा सुरडूम और लोकेश हथखोज का ही रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *