Google Analytics Meta Pixel
संजय गुप्ता बोले- ‘जो शाहरुख के परिवार के साथ हुआ उसका हर्जाना कौन भरेगा?’

संजय गुप्ता बोले- ‘जो शाहरुख के परिवार के साथ हुआ उसका हर्जाना कौन भरेगा?’

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन आर्यन और उनके साथियों को कॉर्डिएला क्रूज में चल रही हाईप्रोफाइल रेव पार्टी से कस्टडी में लिया गया था, जिसके बाद वो जमानत पर 29 अक्टूबर को छूटे थे। अब शनिवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने कोई सबूत ना मिलने पर आर्यन का बेल ऑर्डर रिलीज करते हुए बताया है कि वो इस साजिश का हिस्सा नहीं थे, जिसके बाद अब संजय गुप्ता, राम गोपाल वर्मा और केआरके समेत कई सेलेब्स ने परिवार के लिए आवाज उठाई है।

हाल ही में फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक न्यूज शेयर की है जिसमें लिखा है कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने बेल ऑर्डर रिलीज करते हुए बताया है कि आर्यन के खिलाफ इस साजिश में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। इसे शेयर करते हुए फिल्ममेकर ने लिखा, तो बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि आर्यन खान बेगुनाह है। लेकिन जो आर्यन खान और उनके परिवार ने सहा उसका हर्जाना कौन भरेगा।

दूसरे ट्वीट में संजय ने लिखा, आज सुबह हर अखबार में यही हैडलाइन है। क्या न्यूज चैनल भी उसी तरह से इसे दर्शाएंगे जिस तरह उन्होंने आर्यन पर बेबुनियाद और गलत इल्जाम लगाए थे।

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने हाईकोर्ट का आदेश आने के बाद लिखा है, कोर्ट ने कहा है कि आर्यन को बेवजह 30 दिनों तक जेल में रखा गया है, अब सवाल ये है कि क्या मीडिया एनसीबी की गलती को भी 30 दिनों तक दिखाएगी। मुझे लगता है कि शायद एक दिन से ज्यादा नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *