Google Analytics Meta Pixel
लॉकडाउन में फेन्टेनिल का अंधाधुंध इस्तेमाल.

लॉकडाउन में फेन्टेनिल का अंधाधुंध इस्तेमाल.

लॉकडाउन के दौरान कोरोना से बचने के लिए अमेरिकियों ने पेनकिलर का अंधाधुंध इस्तेमाल किया। इसके कारण मई 2020 से अप्रैल 2021 के दौरान पेनकिलर ओवरडोज के कारण एक लाख अमेरिकियों की मौत हो गई। अमेरिकी एजेंसी सीडीसी की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल की तुलना में ड्रग ओवरडोज से होने वाली मौतों में 30 फीसदी की वृद्धि हुई है।

जबकि पिछले पांच वर्षों के दौरान ये आंकड़ा दोगुना हो चुका है। ड्रग ओवरडोज का ये आंकड़ा अमेरिका में कोराेना काल के साइड इफेक्ट के रूप में सामने आया है। कोरोना से अमेरिका में अब तक पौने आठ लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मई 2020 से अप्रैल 2021 की अवधि के दौरान लगभग पांच लाख की मौतें हुईं।

सीडीसी के अनुसार एक लाख में से सबसे ज्यादा 64 हजार मौतें सिन्थेटिक पेनकिलर फेन्टेनिल से हुई हैं। फेन्टेनिल मॉरफिन से लगभग 100 गुना ज्यादा तेज होती है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ड्रग अब्यूज की डॉ. नोरा वोलकॉव के अनुसार महामारी के दौरान लोगों ने पेनकिलर का बहुत अिधक मात्रा में इस्तेमाल किया है।

एक किलो के पैकेट में होती है जानलेवा दवा फेन्टेनिल

  • जानलेवा फेन्टेनिल दवा का शिपमेंट चीन और भारत से एक किलो के पैकेट में होता है।
  • सोशल मीडिया एप स्नेपचैट पर फेन्टेनिल की सप्लाई के कई मामले सामने आए हैं।
  • फेन्टेनिल पाउडर को प्रेस कर पिल्स (गोलियों) में बदल दिया जाता है।
  • ड्रग कंट्रोल पॉलिसी के निदेशक डॉ. राहुल गुप्ता के अनुसार नैलोक्सोन की कमी है।
  • कोरोना पैकेज के रूप में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 4 अरब डॉलर की घोषणा की है लेकिन इसका पूरा इस्तेमाल नहीं हो पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *